HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा बजट सत्र का 12वां दिन, जल संसाधन विभाग के बजट पर चर्चा आज, हंगामे के आसार

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को 12वां दिन है। आज सदन में जल संसाधन विभाग के बजट अनुदान पर चर्चा होगी। हालांकि, पिछले दिन के घटनाक्रम को देखते हुए आज भी सदन में हंगामे के आसार बने हुए हैं। दरअसल, बुधवार को हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगे प्रतिबंध का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। प्रश्नकाल के दौरान इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए, जिससे सदन का माहौल गरमा गया।

स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्षों के विधायक आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही 25 मिनट के लिए स्थगित कर दी। इसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12:25 बजे से 12:50 बजे तक बाधित रही।

रामनवमी जुलूस में डीजे पर रोक का मुद्दा: Jharkhand News

भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी धर्मों के लोग अपने-अपने त्योहार मनाते हैं, लेकिन हिंदू त्योहारों के दौरान प्रशासन कई तरह के प्रतिबंध लगा देता है। ऐसे में हिंदू समाज अपने त्योहार कैसे मनाएगा।

उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया, जिससे सदन में माहौल और अधिक गरमा गया।

“डीजे का धर्म से कोई संबंध नहीं”: Jharkhand News

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि डीजे का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक अदालत के आदेश के तहत लागू है, इसमें सरकार या प्रशासन की मनमानी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में केवल हिंदू ही नहीं बल्कि पूरा हिंदुस्तान ही खतरे में है, इसलिए सभी को संवेदनशीलता के साथ मुद्दों को देखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड होगा मुफ्त: Jharkhand News

इससे पहले बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सदन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि अब राज्य में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड मुफ्त कराया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें-

  • 42 हजार सहियाओं को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से लैस 237 हाईटेक एंबुलेंस खरीदी जाएंगी।

  • इनके संचालन के लिए दुमका और जामताड़ा में कॉल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

  • विधायकों और पूर्व विधायकों को भी आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की तरह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।

इसके अलावा जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल, धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज और रांची सदर अस्पताल में कैथलैब स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नियुक्ति

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए—

  • एएनएम और जीएनएम के 7,500 पदों पर बहाली की जाएगी।

  • स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए 10,500 मैनपावर की नियुक्ति होगी।

  • हर पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सरकार ने 2029 तक झारखंड को थैलेसिमिया मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य भी रखा है। इसके तहत सभी जिलों में थैलेसिमिया की जांच कराई जाएगी और नर्सिंग सेवाओं को मजबूत करने के लिए नर्सिंग निदेशालय का गठन किया जाएगा

ये भी पढ़े: Jharkhand में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का आक्रोश वेतन में देरी और अवैध कटौती,के खिलाफ 13 मार्च को घेराव करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button