HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

Jharkhand Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया से ACB की पूछताछ शुरू, कई अहम खुलासों की उम्मीद

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसीबी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस बीच कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

नवीन केडिया से होगी पूछताछ: Jharkhand Liquor Scam

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि नवीन केडिया से पूछताछ के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में पैसों के लेन-देन, नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

शराब घोटाला मामले में कई आरोपियों से पूछताछ: Jharkhand Liquor Scam

गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी अब तक कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। इस केस में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। एसीबी की जांच में जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े: Jharkhand में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का आक्रोश वेतन में देरी और अवैध कटौती,के खिलाफ 13 मार्च को घेराव करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button