Jharkhand सरकार ने ₹4296 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया
शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास के लिए जारी होगा फंड
admin
रांची – Jharkhand सरकार ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा में 4296.62 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। यह बजट पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण 4 अगस्त को पेश नहीं किया जा सका था।
झारखण्ड आंदोलन के सच्चे योद्धा, मजदूरों और विस्थापितों की आवाज थे रामदास दा
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस अनुपूरक बजट में सबसे अधिक आवंटन ग्रामीण विकास विभाग को दिया गया है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। झारखंड की 75% से अधिक आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है, और इसलिए यह हेमंत सोरेन सरकार की प्राथमिकता रही है।
Jharkhand News: प्रमुख विभागों के लिए फंड आवंटन
ग्रामीण विकास विभाग: ₹968.89 करोड़
वित्त विभाग: ₹835.83 करोड़
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग: ₹448.63 करोड़
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग: ₹420 करोड़
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग: ₹417 करोड़
वित्त मंत्री ने बताया कि बजट मांगों पर चर्चा 25 अगस्त को होगी। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ है और 28 अगस्त को समाप्त होगा।