TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Jharkhand : 1 जनवरी 2026 से नहीं बदलेंगी जिलों-प्रखंडों की सीमाएं

रांची | भारत की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को देखते हुए Jharkhand के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव पर 1 जनवरी 2026 से लेकर 31 मार्च 2027 तक पूर्ण प्रतिबंध (Freeze) लगा दिया है।

Jharkhand News: क्या है आदेश?

मुख्यमंत्री ने जनगणना अधिनियम, 1948 और जनगणना नियम, 1990 के नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्देश दिया है। इसके मुताबिक:

  • अवधि: 01 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक।

  • दायरा: इस अवधि के दौरान जिला, अनुमंडल, प्रखंड, नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, छावनी परिषद, वार्ड, पंचायत और ग्राम आदि के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। यानी कोई नया जिला/प्रखंड बनाना या सीमाओं को घटाना-बढ़ाना इस दौरान प्रतिबंधित रहेगा।

Jharkhand News: 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना होगा पेंडिंग काम

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी प्रशासनिक इकाई की सीमा में कोई परिवर्तन होना है, तो उसे हर हाल में 31 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि 31.12.2025 तक हुए सभी सीमा परिवर्तनों की जानकारी और अधिसूचनाएं ‘निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची’ को अनिवार्य रूप से भेज दी जाएं।

यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि जनगणना के दौरान डेटा संकलन में कोई भौगोलिक या प्रशासनिक भ्रम पैदा न हो और प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

यह भी पढ़े: IITF 2025: दिल्ली में छाया झारखंड का ‘माइनिंग टूरिज्म’, वर्चुअल रियलिटी में पतरातू और देवघर के दर्शन को उमड़ी भीड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button