Jharkhand Crime: केरेडारी प्रखंड के पचरा गांव में 35 वर्षीय सीटन भुइँया की हत्या

Badkagaon: Jharkhand Crime: बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के पचरा गांव में 35 वर्षीय सीटन भुइँया की हत्या कर दी गयी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी एवं सिमरिया विधायक किशुन दास पचरा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात की।

Jharkhand Crime: सभी दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी

इस दौरान गांव के लोग भी उपस्थित रहे। मौके पर अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जिला के पुलिस अधीक्षक से बात हुई है उन्होंने आस्वस्त किया है कि सभी दोषियों के खिलाफ करवाई की जाएगी। वही मौके पर चंदनकियारी विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दे ताकि मृतक की पत्नी और उनके चार बच्चों का भरण पोषण हो सके।

Jharkhand Crime: हत्या के बाद, लाश को पोल से लटका दिया

ज्ञात हो कि 10 अक्टूबर 2022 को देर रात गांव के ही कुछ लोगों ने सीटन भुइँया को घर से बुला कर उसकी हत्या कर दी और उनके शव को पोल पीकर लटका दिया था। जिसके बाद आस पास के लोगों के बीच डर व्याप्त है।

 

 

 

यह भी पढ़े: केंद्र ने टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा

Exit mobile version