CrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Halla Bol रैली की सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरी ताकत झोंक दी

रांची: 04 सितंबर को दिल्ली में होने वाली महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की Halla Bol रैली की सफलता के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पूरी ताकत झोंक दी है।

Halla Bola रैली में देश भर के राज्यों से पार्टी के लोग शिरकत करेंगे

झारखंड से लोगों का दिल्ली जाना आज से शुरू हो गया है। इस रैली में देश भर के राज्यों से पार्टी के लोग शिरकत करेंगे। आज इस रैली में शामिल होने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस, संजय लाल पासवान, राजनीश सहित राज्य के अन्य जिलों से भी कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

Halla Bol Rally : जीएसटी, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने का काम करेंगे

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि इस रैली के माध्यम से असंवेदनशील नरेन्द्र मोदी सरकार को जोरदार संदेश दिया जाएगा। इस रैली में महंगाई के अलावा बेरोजगारी खाने पीने चीजों पर जीएसटी, अग्निवीर जैसे मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिलाध्यक्षों, सहित तमाम कार्यकर्ताओं को यह निर्देशित कर दिया है कि हजारों की संख्या में इस रैली में शिरकत कर केन्द्र सरकार के जनविरोधी रवैये को जनमानस के बीच लेकर जाएं।

 

 

 

यह भी पढ़े: उनके झांसे में न आएं…’, बिहार के CM Nitish और तेलंगाना के CM KCR का वीडियो हुआ वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button