HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

प्रदेश BJP का तीन दिवसीय आवासीय (27,28,29अगस्त) प्रशिक्षण शिविर मधुबन में…..मनोज सिंह

प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष,विभाग,प्रकोष्ठ ,प्रकल्प के प्रदेश संयोजक होंगे शामिल

Ranchi: प्रदेश अध्यक्ष (BJP) एवम सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी एवम सांसद दिलीप सैकिया ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, संगठन महामंत्री उत्तरप्रदेश धर्मपाल सिंह सहित केंद्रीय नेतागण का होगा मार्गदर्शन।

BJP का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 27,28एवम 29अगस्त को मधुबन में होगा

भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 27,28एवम 29अगस्त को मधुबन में होगा,यह जानकारी प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने दी। जिसमे प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति,विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष,विभाग,प्रकोष्ठ , प्रकल्प के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे।

BJP: 26अगस्त की शाम तक प्रशिक्षण शिविर स्थल मधुबन पहुंचने की सूचना दी गई है

उन्होंने कहा को प्रशिक्षणार्थियों को 26अगस्त की शाम तक प्रशिक्षण शिविर स्थल मधुबन पहुंचने की सूचना दी गई है। 27अगस्त को प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय महामंत्री सांसद एवम प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया और प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश करेंगे। प्रशिक्षण प्रमुख ने बताया कि तीन दिनों में 15सत्र आयोजित है जिसे केंद्रीय एवम प्रदेश के नेतागण संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि सत्र लेने वालों में प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री दीपक प्रकाश ,राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश,केंद्रीय प्रशिक्षण प्रभारी डॉ मुरलीधर राव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,उत्तरप्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश संगठन प्रशिक्षण विभाग के केंद्रीय सदस्य हेमंत गोस्वामी,पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, डॉरविन्द्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद जयंत सिन्हा,कमल संदेश के संपादक शिवशक्ति बक्शी शामिल हैं।

BJP: जागरण,योग व्यायाम, खेल,प्रार्थना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे

श्री सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरे अनुशासन के साथ दिनचर्या बनाई गई है जिसमे प्रातः जागरण,योग व्यायाम, खेल,प्रार्थना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बताया कि 29अगस्त को अपराह्न 4बजे समारोप के बाद प्रशिक्षणार्थी वापस लौटेंगे।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सैफअली खान, रितिक रोशन अभिनीत फिल्म इंडस्ट्री के लिए होगी लाइफ़सेवर?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button