HeadlinesJharkhandNationalStatesTrending

Jharkhand: धनबाद में नकली पनीर और घी की बड़ी खेप जब्त, 1400 किलो पनीर के साथ मुख्य तस्कर गिरफ्तार

Jharkhand: झारखंड के धनबाद जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग ने गुरुवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर और घी की खेप जब्त की है। स्टेशन रोड इलाके में की गई छापेमारी में करीब 1400 किलो नकली पनीर और 5 से 7 टिन नकली नेपाली घी बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नकली पनीर और घी की बड़ी खेप लाई जा रही धनबाद: Jharkhand

फूड सेफ्टी अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के पटना से बस के जरिए नकली पनीर और घी की बड़ी खेप धनबाद लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने गुरुवार तड़के स्टेशन रोड इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। जांच के दौरान बस से बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर और घी बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में नकली होने की आशंका: Jharkhand

अधिकारियों के मुताबिक बरामद पनीर और घी की गुणवत्ता संदिग्ध लगने पर मौके पर ही प्राथमिक जांच की गई, जिसमें इनके नकली होने की आशंका जताई गई। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया। विभाग ने सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होटल और ढाबों में खपाने की थी तैयारी: Jharkhand

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस नकली पनीर और घी को शहर के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में सप्लाई करने की तैयारी थी। अगर यह सामान बाजार में पहुंच जाता तो लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। फूड सेफ्टी विभाग का कहना है कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार और शादी के सीजन को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उपायुक्त के निर्देश पर कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर की गई। उन्होंने अधिकारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े: Jharkhand में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का आक्रोश वेतन में देरी और अवैध कटौती,के खिलाफ 13 मार्च को घेराव करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button