Jharkhand News: मानदेय में बढ़ोतरी की विस्तृत योजना
सरकार की योजना के अनुसार, 2027 तक टेट पास पारा शिक्षकों का मानदेय अधिकतम ₹27,000 तक पहुंच जाएगा। वहीं, प्रशिक्षित पारा शिक्षकों को ₹20,160 तक दिया जाएगा। यदि प्रशिक्षित शिक्षक आकलन परीक्षा में सफल होते हैं, तो उन्हें ₹21,552 का मानदेय मिलेगा।
वर्तमान में, जनवरी 2024 से छठी से आठवीं कक्षा के टेट पास पारा शिक्षकों को ₹24,300 और पहली से पांचवीं कक्षा के टेट पास शिक्षकों को ₹22,680 का मानदेय मिलता है। प्रशिक्षित (6-8) शिक्षकों को ₹19,656 और आकलन पास करने के बाद ₹21,008 दिया जा रहा है।
2025 से यह राशि बढ़कर क्रमश: ₹25,200 और ₹23,530 हो जाएगी। प्रशिक्षित (6-8) शिक्षकों का मानदेय ₹20,384 होगा, जबकि आकलन पास होने पर ₹21,788 मिलेगा। पहली से पांचवीं कक्षा के प्रशिक्षित शिक्षकों को ₹18,816 और आकलन पास करने पर ₹20,112 दिया जाएगा।
Jharkhand Government: तकनीकी समस्याओं के कारण अड़चनें
हालांकि, मानदेय वृद्धि की प्रक्रिया में बीते वर्षों में कई अड़चनें आई हैं। जनवरी 2023 से चार प्रतिशत वार्षिक वृद्धि लागू की गई थी, लेकिन 2024 में तकनीकी समस्याओं के चलते अगस्त-सितंबर के दौरान इसे रोकना पड़ा।
राज्य के विभिन्न जिलों में मानदेय की गणना में असमानता की शिकायतें आई थीं, जिससे भुगतान में देरी हुई। इसके अलावा, करीब 5,000 पारा शिक्षकों को अब तक 2023 और 2024 में हुई वृद्धि और एरियर का लाभ नहीं मिला है।
नगर निगम क्षेत्रों में शिक्षकों को समस्या
नगर निगम क्षेत्रों के पारा शिक्षकों के लिए नियमावली में संशोधन किया गया था, लेकिन चुनावी व्यस्तताओं के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका। इससे इन शिक्षकों को बढ़ोतरी का लाभ मिलने में देरी हो रही है।
Jharkhand सरकार का रुख
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी लंबित मुद्दों को जल्द सुलझाया जाएगा और नई दरें 2025 से लागू होंगी। इसके साथ ही, अगले तीन वर्षों तक शिक्षकों के मानदेय में वार्षिक वृद्धि का निर्धारण पहले से कर दिया गया है।
यह फैसला न केवल शिक्षकों की वित्तीय स्थिति में सुधार लाएगा बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े: CM Hemant Soren एक्शन मोड में झारखंडआंदोलनकारियों को बड़ा तोहफा
-
ठग Sukesh Chandrasekhar का जैकलीन को प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा -
Bihar News: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता पहुँचे हैदराबाद, ओवैसी से करेंगे मुलाकात -
झारखंड-बंगाल में ED का बड़ा एक्शन: कोयला घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क -
Bangladesh की ‘भारत नीति’: तारिक रहमान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए संतुलित संकेत -
बिहार के अस्पतालों का होगा कायाकल्प: Bill Gates की संस्था और सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता -
Pappu Yadav की जेल से रिहाई: सभी मामलों में मिली जमानत, समर्थकों में जश्न -
Bihar News: पटना छात्रा मौत मामला, सदन से सड़क तक संग्राम, राबड़ी देवी ने मांगा डिप्टी सीएम का इस्तीफा -
विरासत से विकास तक: ‘Seva Tirtha’ के रूप में भारत को मिला नया शासन केंद्र -
नेपाल हाउस में बड़ी बैठक, झारखंड राज्य उद्यान प्रोमोशन सोसाइटी में होगी नई नियुक्तियां, मंत्री Shilpi Neha Tirkey की अध्यक्षता में निर्णय -
Deepika Pandey Singh: झारखंड की महिलाओं का कमाल: 2.5 करोड़ पौधों से रचा इतिहास, -
Hemant Soren से मिले वैज्ञानिक सुब्रमण्यम, झारखंड में जल्द मिल सकती है स्वदेशी कैंसर उपचार की सुविधा -
AAIB का खंडन: AI-171 हादसे पर पायलट को दोष देना गलत, इटली के अखबार का दावा खारिज -
Giriraj Singh का राहुल गांधी पर तीखा हमला: ‘झूठा-लूच्चा’ बताया और खेती के ज्ञान पर दी खुली चुनौती -
Jharkhand Municipal Election : वोटिंग से पहले ही 41 वार्डों में ‘विजेता’ तय, 3 वार्डों में किसी ने नहीं भरा पर्चा -
Jharkhand News: राज्यसभा की दो सीटों के लिए बिछने लगी सियासी बिसात, कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा -
Pappu Yadav की जमानत पर फिर लगा ‘बम’ का ब्रेक: 48 घंटे में दूसरी बार धमकी, फिलहाल जेल में ही रहेंगे सांसद -
Bihar Politics News: RJD ने नीतीश को कहा ‘जिंदा लाश’, JDU का पलटवार- “काश तुम्हारा बाप भी ऐसा होता” -
Jharkhand News: झारखंड विधानसभा होगी डिजिटल: कल NeVA सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे सीएम हेमंत सोरेन -
India-China Relations: चीन के खनिज एकाधिकार को भारत की चुनौती, चार देशों के साथ रणनीतिक ‘चक्रव्यूह’ तैयार -
Pakistan US Relations: “टॉयलेट पेपर की तरह हुआ हमारा इस्तेमाल”, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का अमेरिका पर बड़ा प्रहार
