TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

कान खोलकर सुन लें, फ्री में कुछ नहीं मिलेगा: CM Hemant Soren

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन CM Hemant Soren ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। फ्री में बालू नहीं मिलने के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष को सीधे शब्दों में चेतावनी दी – “कान खोलकर सुन लें, यह सरकार फ्री में कुछ नहीं देने वाली है।”

CM Hemant Soren का विपक्ष पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अभी अपने कार्यकाल के पहले ओवर में है और विपक्ष को अगले पांच साल तक बॉलिंग करनी होगी, लेकिन सरकार हर बॉल पर छक्का लगाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने अलग राज्य बनने के बाद झारखंड को कीचड़ में धकेल दिया, जिसे निकालने में उनकी सरकार को पसीना बहाना पड़ा।

सीमित संसाधनों में भी विकास

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हर कार्य का विरोध करता है और अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आता।

CM को कैंसर होने की अफवाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने मास्क लगाया तो विपक्ष ने झूठी खबर फैला दी कि उन्हें कैंसर हो गया है। उन्होंने इसे बदनाम करने की साजिश करार दिया और कहा कि जनता ने उनके काम का जवाब दिया है।

मरीजों के इलाज में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी: CM

भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सदन में आरोप लगाया कि मरीजों को गढ़वा से रिम्स भेजने के बजाय पलामू और लातेहार में पासिंग-पासिंग किया जा रहा है, जिससे रास्ते में ही मरीजों की मौत हो जाती है। मुख्यमंत्री ने इसे निंदनीय बताया और आश्वस्त किया कि ऐसा कोई सरकारी आदेश नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड पहला राज्य है जिसने एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है और आने वाले पांच वर्षों में रिम्स का नया स्वरूप दिखेगा।

बालू विवाद पर सरकार का रुख साफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के कई सदस्य ईंट-बालू के कारोबार से जुड़े हैं और जब उन्हें फ्री में बालू नहीं मिल रही तो वे बवाल कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि सरकार फ्री में कुछ नहीं देगी और आने वाले समय में विपक्ष की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

अगले पांच साल में और बड़े बदलाव होंगे

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम कर रही है और विपक्ष चाहकर भी उनके विकास कार्यों को नहीं रोक पाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पांच साल में राज्य में बड़े बदलाव दिखेंगे और विपक्ष के सवालों का जवाब समय अपने आप दे देगा।

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक: 18 फरवरी 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button