
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद, स्मृति-शेष दिशोम गुरु Shibu Soren को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक गांव नेमरा में एकत्रित हुए।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग नेमरा गांव में एकत्रित हुए। सभी लोगों ने गुरूजी को श्रद्धांजलि दी।
मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। pic.twitter.com/E69d9xr4Fw— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) August 10, 2025
दूर-दराज के क्षेत्रों से आए इन लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
Shibu Soren News: संघर्ष, त्याग और जनसेवा को याद किया गया
इस अवसर पर, लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अमूल्य योगदान और उनके जीवन मूल्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा का एक अनुपम उदाहरण था। उनके सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
Shibu Soren News: कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे, जिनमें माननीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री/विधायक और आम जनता की बड़ी संख्या थी। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
Shibu Soren, Hemant Soren, Jharkhand, Tribute, Dadi, Condolence, Indian Politics, Nemra, Dadi, Jharkhand Mukti Morcha
यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब



