JharkhandCrimeHeadlinesStatesTrending

दुमका में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

दुमका में भीषण सड़क हादसा: मिनी ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एनएच–133 पर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे का मंजर देखकर मौके पर मौजूद लोग दहल उठे।

ट्रक के नीचे फंसा युवक, मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद एक युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना प्रभारी राजेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला।

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button