HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

”Hockey Jharkhand”के तत्वावधान में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का समापन

हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड की महिला और पुरुष टीम ने लहराया परचम

Ranchi: Hockey Jharkhand: खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में 6 राज्यों की टीम ने भाग लेकर शानदान प्रदर्शन किया है।

Hockey Jharkhand: पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु भी उचित प्रयास किए गए हैं

प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जोन जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं। राज्य सरकार द्वारा राज्य में खेल के प्रति जागरूकता लाने हेतु तथा पर्यटन के प्रोत्साहन हेतु भी उचित प्रयास किए गए हैं। उक्त बातें श्री हाफीजुल हसन,मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग ने कहीं।

Hockey Jharkhand: झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है

झारखंड की दो बेटियां ओलंपियन निक्की प्रधान और सलीमा टेटे की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि झारखंड समेत पूरे देशवासियों को इनपर गर्व है। इन दोनों बेटियों ने सीमित संसाधनों के बीच अपना मुकाम बनाया है, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी प्रकार हमें आशा है कि जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से राज्य औऱ देश का नाम रौशन करेंगे।

मंजिले उन्हें मिलती हैं, जिनके सपनो में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है….. उपायुक्त ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Hockey Jharkhandझारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि खूंटी जिले में हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन स्वर्णिम अवसर है। सभी के सामूहिक समन्वय से यह आयोजन खूंटी जिले में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुरुष एवं महिला टीम के कप्तान खूंटी जिले के खिलाड़ी हैं। ये हम सभी के लिए हर्ष की बात है।

धरती आबा की शौर्य भूमि और महान हॉकी खिलाड़ी मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जी की पावन भूमि खूंटी में ये आयोजन और उत्साह से परिपूर्ण ये वातावरण हम सभी को गौरवान्वित करता है।

ये हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि खूंटी आज विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है। इस सफल आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Hockey Jharkhandहमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाए जायेंगे

खूंटी का ब्लू एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि इसी प्रकार सभी प्रखंड में एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाए जायेंगे। इससे हमारे स्थानीय प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित अवसर मिलेंगे और विश्व पटल पर वो अपनी पहचान बनायेंगे। हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वली सभी राज्यों की टीमें ऊर्जावान हैं। इसी प्रकार दृढ़ संकल्प के साथ बढ़कर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

हॉकी चैंपियनशिप 2023 के समापन समारोह में माननीय मंत्री, पर्यटन, कला संस्कृति, खेल एवं युवा मामले विभाग, श्री हाफीजुल हसन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। साथ ही मुख्य रूप से उपायुक्त श्री शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक शामिल थे।

इस दौरान उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, हॉकी झारखंड के महासचिव, श्री विजय शंकर सिंह, हॉकी झारखंड के CEO, श्री रजनीश कुमार, हॉकी खूंटी के अध्यक्ष, श्री अशोक भगत, दसरथ महतो और अन्य विशेष रूप से शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button