Hemant Soren का BJP पर हमला: “प्रस्तावक को ही चुरा लिया”

Ranchi: CM Hemant Soren ने सोमवार को कई चुनावी सभाओं में भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए। पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी में उन्होंने कहा कि भाजपा हमें धमकाने में नाकाम रही, तो अब हमारे प्रस्तावक को ही उठा लिया।

उन्होंने कहा कि वे न तो कमजोर हैं और न ही डरने वाले। साथ ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग एक कठपुतली बन चुका है, जिसका जवाब जनता को देना होगा।

हमारी सरकार में बिजली है, बिल नहीं: Hemant Soren

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में सिर्फ बिजली के बिल आते थे, जबकि उनकी सरकार में लोगों को असली बिजली मिलती है और बिल की चिंता नहीं। उन्होंने महिलाओं से मंईयां योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि वे राज्य के हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बना देंगे ताकि उन्हें उधार न लेना पड़े।

भाजपा झारखंड के विकास के लिए नहीं बल्कि उसे ठगने के लिए काम करती है: Hemant Soren

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर झारखंड को लूटने और जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के विकास के लिए नहीं बल्कि उसे ठगने के लिए काम करती है। जब सरकार गिराने में असफल रही, तो समय से पहले चुनावों की घोषणा करवा दी।

पत्नी कल्पना सोरेन का भी हमला

झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने चुनावी रैलियों में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र झारखंड का धन दूसरे राज्यों में भेजता है, जिससे राज्य को उसके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को अब भाजपा की विभाजनकारी राजनीति समझ में आ गई है और इस बार वे समाज को जोड़ने वालों को समर्थन देंगे।

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Chunav: बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों की घोषणा

Exit mobile version