HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

हेमंत सोरेन ने झारखंड को लूटा है इसलिए ईडी से भाग रहे हैं: Babulal Marandi

चंदनकियारी की संकल्प सभा में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Ranchi: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के छट्ठे चरण के दौरान चंदनकियारी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं: Babulal Marandi

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गाँव ग़रीब किसानों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीब घर से आते हैं इसलिए वे ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया।

कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था।

Babulal Marandi

इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है।

Babulal Marandi

भाजपा की सरकार बनने पर ख़ाली पड़े पद भरे जाएँगे: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में सड़कों का जाल बिछा है जबकि इंडीं गठबंधन पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है। हेमंत सरकार ने रोज़गार नहीं तो भत्ता का वादा किया था, प्रत्येक वर्ष नियुक्ति का वादा किया लेकिन 2023 बीतने वाला है अब तक नियुक्ति वर्ष नहीं आया। हेमंत सोरेन को नियुक्ति करने की मंशा नहीं है, भाजपा की सरकार बनने पर ख़ाली पड़े पद भरे जाएँगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। अपराधमुक्त प्रदेश बनाना है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है।

हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में क़ानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले पाँच महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने मामले में सीबीआई जाँच की भी माँग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर मामले में सीबीआई जाँच कराया जाएगा। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पैसे लेकर अयोग्य व्यक्तियों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है जबकि ग़रीब व्यक्ति भूखे मरने को मजबूर हैं।

गढ़वा में मुसहर दलित का मामला भी ऐसा ही है। उन्होंने कहा कि मामले में जाँच करते हुए एमओ बीडीओ के ख़िलाफ़ कार्रवाई आवश्यक है। अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। सरकारी पदाधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की तरह पद पर बने रहने के लिए हेमंत सरकार को रिचार्ज करना होता है।

Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि ईडी के नोटिस से हेमंत भाग रहे हैं। हेमंत लुटेरे हैं इसलिए जेल जाने से डर रहे है। उन्होंने कहा कि चोरी किया है तो सजा मिलेगा ही। सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते ख़ुद महाजन हो गए। हाल यह है कि जिन लोगों ने प्रदेश से लेकर देश को लूटा है वे गठबंधन बना कर लड़ने कि तैयारी में हैं, वे कभी सफल नहीं होंगे। जनता के सामने लुटेरों का चेहरा उजागर हो गया है।

उन्होंने अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त शासन और विकास कार्य के लिए 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button