CM Hemant Soren ने स्व. विश्वनाथ महतो के ब्रह्मभोज में की शिरकत, दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ (चितरपुर): झारखंड के CM Hemant Soren आज गोमिया विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद के चितरपुर स्थित आवास पहुंचे और उनके दिवंगत पिता स्व. विश्वनाथ महतो के ब्रह्मभोज संस्कार में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने स्व. विश्वनाथ महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Hemant Soren ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद और उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

16 नवंबर को हुआ था स्व. विश्वनाथ महतो का निधन

उल्लेखनीय है कि विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद के पिता स्व. विश्वनाथ महतो का निधन 16 नवंबर 2024 को हुआ था। उनकी स्मृति में आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

 

 

यह भी पढ़े: Hemant Soren के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, शामिल होंगे कई बड़े नेता

Exit mobile version