
नेमरा: माननीय राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar आज नेमरा, रामगढ़ स्थित मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आवास पर पहुँचे।
नेमरा (रामगढ़) पहुँचकर आज झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के श्राद्ध कर्म में सम्मिलित हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी एवं अन्य परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। pic.twitter.com/u8uqF52BCl
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 16, 2025
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज में सम्मिलित होकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



