HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Governor ने “स्वर्गीय कार्तिक उराँव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023” का उदघाटन किया

Ranchi: माननीय Governor श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय परिसर, बदरी, घाघरा, गुमला में आयोजित “स्वर्गीय कार्तिक उराँव स्मृति जतरा सह खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023” का उदघाटन किया।

उक्त अवसर उन्होंने पंखराज साहब कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका समाज के विकास में अमूल्य योगदान रहा है। Governor महोदय ने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन जो समाज के लिए जीता है, वे सदैव याद किये जाते हैं। पंखराज साहेब कार्तिक उराँव जी एक असाधारण व्यक्ति व ‘कर्मयोगी’ थे, जिन्होंने समाज के विकास और लोगों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य किया।

Governor CP Radhakrishnan

माननीय Governor ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले शिक्षा एवं प्रसिद्धि की ऊंचाइयों को प्राप्त करने वाले एक महान शिक्षाविद्, कुशल इंजीनियर व दूरदर्शी व्यक्ति पंखराज साहेब कार्तिक उराँव जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत है। झारखंड की पावन भूमि पर उनका जन्म हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रयासों से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों की स्थापना हुई।

Governor CP Radhakrishnan

Governor महोदय ने कहा कि कार्तिक उराँव जी का मानना था कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत हित का साधन नहीं है, बल्कि संपूर्ण समाज को सशक्त बनाने का साधन है। राज्यपाल महोदय ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी प्रतिबद्ध होना चाहिए, झारखंड के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले। अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना प्रत्येक माता-पिता का परम कर्तव्य है। ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है।

Governor CP Radhakrishnan

माननीय प्रधानमंत्री जी बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। इस दिशा में झारखंड राज्य को बड़ी संख्या में ‘एकलव्य विद्यालय’ प्रदान किए गये हैं। राज्यपाल महोदय ने सभी को ‘जतरा’ की बधाई देते हुए कहा कि कार्तिक उराँव जी के द्वारा दिए गए संदेश सभी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button