मैट्रिक पेपर लीक की सीबीआई जांच कराए राज्य सरकार: Babulal Marandi

शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर दें इस्तीफा

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है। शायद यह पहली बार है कि झारखंड में मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। आज सुबह से विज्ञान विषय का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। परीक्षा शुरू होने के बाद जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया तो हू-ब-हु मिल गया।

कहा कि पूरी संभावना है कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी गिरोह ने ही मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड को अंजाम दिया है! जैक अध्यक्ष ने भी प्रश्न पत्र मिलने की बात स्वीकार की है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी लीपापोती करने में लगे हैं।

कहा कि मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य है। शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपना इस्तीफा दें। राज्य सरकार इस पेपर लीक कांड के सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM Hemant Soren की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक: 18 फरवरी 2025

 

 

 

 

 

↑
Exit mobile version