HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

सरकार अबुआ राज के जगह बबुआ राज बना दिया: Sudesh Mahto

शासन में बैठे लोग राज्य के वर्तमान के साथ भविष्य भी बिगाड़ रहे

रांची। Sudesh Mahto: झारखंड राज्य में जिनका शासन है वह सिर्फ एक परिवार की भलाई करने में लगा है।‌ डेवलपमेंट झारखंड मुक्ति मोर्चा के डीएनए में कभी नहीं रहा। इन्होंने राज्य के आज के साथ साथ कल को भी बर्बाद कर दिया है।

हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है: Sudesh Mahto

जबकि हमारा उद्देश्य राज्य के हर वर्ग के सभी परिवारों के हित के लिए कार्य करना है। सबका ध्यान सबका सम्मान हमारा दायित्व है।उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी अध्यक्ष Sudesh Mahto ने चांडिल डैम रिसोर्ट में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दौरान पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

राज्य में अबुआ नहीं बबुआ राज चल रहा है: Sudesh Mahto

Sudesh Mahto ने कहा कि पंचायत, प्रखंड, जिला स्तरीय कार्यालय में बैठे अधिकारियों का जनता के प्रति व्यवहार सरकार के आचरण को दिखाता है। आज किसी भी कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं होता। राज्य में अबुआ नहीं बबुआ राज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, राज्य के स्वाभिमान का चुनाव है। हमें मिलकर झारखंड की तस्वीर को बदलना है। ईचागढ़ समेत पूरी राज्य की जनता के विश्वास और विचारों को जीतना है। राज्य में सकारात्मक बदलाव के लिए हर झारखंडी आजसू पार्टी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।जनआकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेदारी आजसू पार्टी पर है। इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठित होकर जनता के हक, अधिकार से जुड़े विषयों को उठाने का काम करें।

राज्य के लोगों में हताशा और निराशा का माहौल है: Sudesh Mahto

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि वर्तमान मंत्रिमंडल में एससी समुदाय का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। सरकार के लिए बस यह समुदाय वोट बैंक के सिवाय और कुछ नहीं। सरकार दलित, महिला, युवा विरोधी है। सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं किया है। राज्य के लोगों में हताशा और निराशा का माहौल है। सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। आंदोलनकारियों को सम्मान देने में भी यह सरकार विफल रही है।

Sudesh Mahto
Government replaced Abu Raj with Babua Raj: Sudesh Mahto

मौके पर सागेन हांसदा, स्वप्न सिंहदेव, दलवीर सिंह बग्गा, नन्दू पटेल, जसबीर सिंह सिद्धू, असित सिंह पातर, सुरेन महतो, मांझी साव, सचिन महतो, दुर्याेधन गोप, अमला मूर्मू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इन्होंने ली सदस्यता :

जेएमएम नेता रास बिहारी लायक,ग्राम प्रधान विश्व नाथ उरांव, सेवानिवृत्त शिक्षक गौरी लायक,आंनद महतो, सहदेव मंडल, सहदेव सिंह, प्रकाश गुप्ता, पूर्ण महतो, उपेन महतो, गोरांग महतो, मधु महतो, संजय महतो, अनिल महतो, सेकेन महतो, बिनोद महतो, दलू प्रमाणिक, राधु महतो, रोहीन महतो, आरती महतो, नामनि महतो, नमिता महतो, चैती महतो, सविता महतो, तारामनी महतो, अष्टमी महतो,लतिका, पद्मावती महतो, सुनीता महतो, राधिका महतो, कंचन महतो, रमेश महतो, कृतिवास महतो, सुभाष महतो, सीताराम महतो, जयराम महतो, भक्ति पद महतो, मनोहर लाल महतो, आसित महतो, जगदीश महतो, अशोक महतो,सपन महतो,नवीन महतो, सचिन महतो, भागीरथ महतो, सुधीर महतो, दयाल महतो, लालतू महतो, कृष्णा महतो, दिवाकर महतो, समचंद महतो,सचिन महतो, अरुण महतो, लक्ष्मीकांत महतो, अमित सिंह, प्रेम सिंह, विजय यादव, सुजल मंडल, विक्की तिवारी, चेतन नाग, नितेश सिंह ,जगदीश नाग, दिनेश कुमार, सूरज यादव,रंजन लोहार, रत्नेश कुमार,मिथुन शर्मा, मोनू कुमार, पप्पू सरदार, सत्यनारायण शर्मा, राकेश कुमार,जयपाल बाजपेई, अमित प्रसाद, अभिषेक कुमार, विशाल पाल, विष्णु पाल, विक्की तिवारी, निशांत कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: किसान हमारे अन्नदाता हैं, अपराधी नहीं: Madhura Swaminathan

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button