
रांची : सराकर द्वारा पिछले चुनाव के समय जनता से किए गए वादों की वर्तमान हकीकत बताने के उद्देश्य से AJSU पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
AJSU पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया
आज भी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग पंचायतों में विधानसभा प्रभारी और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण पदयात्रा का आयोजन किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसभाओं और जन जागरण रथ में लगे एलईडी में चल रहे वीडियो के माध्यम से सरकार के झूठे वादों को जनता के सामने रखने का काम किया।
पार्टी पदाधिकारी ने कहा कि ‘बिना दाम, काम नहीं’ की सरकारी कार्य संस्कृति, बढ़ती बेरोज़गारी, महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के बढ़ते मामले, व्यवसायियों की दिन दहाड़े हत्या और मुख्यमंत्री के संरक्षण में दलालों एवं बिचौलियों का तांडव एवं अवैध खनन, बालू चोरी, कोयला चोरी, वन ज़मीन लूट जैसे घोटाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ है।
यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग
सरकार ने जनता के विश्वास को तोड़ने का काम किया है। सरकार जनता की भावनाओं से खेल रही है। सरकार की वादाख़िलाफियों का जवाब जनता इन्हें सत्ता से हटा कर देगी।
गुमला विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह कल- AJSU
AJSU पार्टी का गुमला विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कल दिनांक 04 सितंबर दिन बुधवार को गुमला के बाईपास रोड स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में किया जाएगा। मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। पार्टी द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का लगातार आयोजन किया जा रहा है। गुमला में होने वाले कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यह भी पढ़े: CM हेमंत सोरेन जी नौकरी बांट रहे हैं या मौत: Babulal Marandi