झारखंड को इस्लामिक स्टेट बनाने पर अमादा JMM कांग्रेस सरकार: Babulal Marandi

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज राज्य में हो रहे जबरन धर्मांतरण के वारदातों पर राज्य सरकार पर हमला बोला।

सरकार झारखंड को ‘इस्लामिक स्टेट’ बनाने पर अमादा है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में दलित समुदाय का उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है। बाबासाहेब अम्बेडकर के संविधान की दुहाई देने वाले वाले और उनकी कांग्रेस पार्टी दलितों पर हो रहे अत्याचार पर चुप्पी साधे हुए हैं। कांग्रेस-झामुमो की सरकार झारखंड को ‘इस्लामिक स्टेट’ बनाने पर अमादा है।

कहा कि गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड में एक दलित महिला और उसके पति के साथ मारपीट तथा अभद्रता करते हुए जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बनाया गया। जब महिला ने शिकायत दर्ज करायी तो मुखिया पति शाहबान अंसारी ने दलित महिला पर जबरन सुलहनामा दाखिल करने का दबाव बनाया, साथ ही सामाजिक दंड देने और सरकारी योजनाओं का लाभ रोकने की धमकी दी।

बांग्लादेशी घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में: Babulal Marandi

कहा कि झारखंड में दलित-आदिवासियों का धर्मांतरण कर उनका अस्तित्व मिटाने की साजिश चल रही है। बांग्लादेशी घुसपैठिए झामुमो-कांग्रेस सरकार के संरक्षण में ऐसी साजिशों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़े: नीति आयोग की बैठक का CM Hemant Soren ने भी किया बहिष्कार

श्री मरांडी ने कहा गिरिडीह जिला प्रशासन तत्काल पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करें एवं इस साजिश में संलिप्त लोगों को कड़ी कारवाई करें ।

यह भी पढ़े: CM Nitish Kumar ने NITI Aayog बैठक में भाग नहीं लिया

Exit mobile version