गंगा के तर्ज पर होगा स्वर्णरेखा -खरकई का विकास : मंत्री Banna Gupta

मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रयास रंग लाया, नमामि गंगे परियोजना के रिवर सिटी अलायेंस में शामिल हुई खरकई और स्वर्णरेखा नदी

Ranchi: मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण के दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है, अब गंगा के तर्ज पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी का भी जीर्णोद्धार किया जायेगा!

केंद्र सरकार ने जमशेदपुर शहर को भी इस योजना में शामिल किया है: Banna Gupta

इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक बन्ना गुप्ता ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि नमामि गंगा परियोजना के रिवर सिटी अलायंस योजना के अंतर्गत स्वर्णरेखा और खरकई नदी को भी शामिल किया जाए जिसे स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने जमशेदपुर शहर को भी इस योजना में शामिल किया है जिसमें गंगा के तर्ज पर स्वर्णरेखा और खरकई नदी को भी शामिल कर इनके जीर्णोद्धार का कार्य किया जायेगा!

झारखंड के कुल 10 शहरों का चयन किया गया है: Banna Gupta

बता दें कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मानगो नगर निगम का भी चयन किया गया है,
नगर विकास एवं आवास विभाग रांची में इस संदर्भ में आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आज के कार्यक्रम में जमशेदपुर, चास ,धनबाद, मेदनीनगर, जुगसलाई मानगो सहित कई नगर निकाय के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें कुल झारखंड के कुल 10 शहरों का चयन किया गया है जहां नदी आदि प्रमुख रूप से प्रवाहित होते हैं।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव ने बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है, उन्होंने बताया कि नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स और नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के संयुक्त रूप से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत मानगो नगर निगम अंतर्गत प्रवाहित होने वाले स्वर्णरेखा नदी के जल का संरक्षण,नदी को साफ सुथरा आदि करने संबंधी कार्यों को प्रमुखता से किए जाएंगे।

इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निकाय क्षेत्र में कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया गया: Banna Gupta

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नगर विकास विभाग झारखंड रांची में इससे संबंधित टेक्निकल सजेशन, हैंडहोल्डिंग सपोर्ट आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निकाय क्षेत्र में कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया गया।

इसके बाद अब स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है जिससे मंत्री बन्ना गुप्ता के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वर्णरेखा आरती मंडप के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और नदी संरक्षण का उनका संकल्प पूरा होगा!

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Exit mobile version