HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

गुलाम अहमद मीर को झारखंड Congress का प्रभारी महासचिव बनाया गया

Ranchi: झारखंड Congress कमिटि के अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने झारखंड के प्रभारी श्री अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य का दायित्व सौंपने पर कांग्रेस अध्यक्ष  श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है एवं कहा कि श्री पांडे एक कुशल संगठनकत्र्ता के रूप में झारखंड कांग्रेस को पंचायत स्तर तक पहुॅंचाने का काम किया है और यह उसी का परिणाम है कि उनकीे संगठनिक क्षमता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व में उन्हें बड़े राज्य की जिम्मेवारी सौंपी है।
jharkhand congress

इनके संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड Congress को मिलेगा

झारखंड Congress के प्रभारी के रूप में श्री गुलाम अहमद मीर के मनोनयन पर भी प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इनके संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को मिलेगा। श्री मीर एक कुशल नेतृत्वकत्र्ता के रूप में जाने जाते हैं। जम्मू काश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष के रहते उन्होंने संगठन को गांव तक ले जाने का काम किया। इनकी कार्य कुशलता झारखंड में भी देखने को मिलेगी।
jharkhand congress
इसके साथ ही साथ झारखंड Congress के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार को तीन राज्यों के प्रभारी बनाने पर भी हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि डाॅ0 अजय कुमार भी अनुभवी नेता है, इनके अनुभवों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

यह भी पढ़े: कांग्रेस पार्टी आदिवासी,दलित,पिछड़ों का करती है अपमान: Aditya Sahu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button