
रांची – झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने लोकसभा में पेश किए गए 130वें संविधान संशोधन बिल के विरोध में रांची के अल्बर्ट एका चौक पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया।
केंद्र सरकार होश मे आओ..
काला कानून वापस लेना होगा.
लेना होगा.. लेना होगा !लोकतंत्र विरोधी “संविधान संशोधन विधेयक” वापस लेना होगा !
विपक्षी दलों को प्रताड़ित करना बंद करो !
जय झारखंड 🏹 @HemantSorenJMM @JmmJharkhand pic.twitter.com/i4xdpH9Hnu— JMM Ranchi (@JmmRanchi_) August 22, 2025
इस विरोध प्रदर्शन में JMM के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
केंद्र की सत्ताधारी पार्टी लगातार बिल के माध्यम से “शगुफा” ला रही है: JMM
रांची जिला कमेटी के एक पदाधिकारी ने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी लगातार बिल के माध्यम से “शगुफा” ला रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस बिल का पुरजोर विरोध करता है, और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।



