
रांची: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर प्रदेश BJP कार्यालय में उनके गौरवशाली व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित एक भव्य चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
आज प्रदेश कार्यालय में झारखंड राज्य के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री @dprakashbjp जी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री @Anant_Ojha_BJP जी… pic.twitter.com/sG1Lprr7Ab
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) December 26, 2025
BJP नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नेताओं ने अटल जी के जीवन संघर्ष, उनकी दूरदर्शी सोच और ‘झारखंड राज्य के निर्माता’ के रूप में उनके योगदान को याद किया।

BJP News: गरिमामयी उपस्थिति
प्रदर्शनी के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित नेता उपस्थित रहे:
-
पूर्व विधायक अनंत ओझा
-
सरोज सिंह, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक
-
अशोक बड़ाईक, मनोज दुबे, अनिल सिंह एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता।
नेताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन और उनके आदर्श राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा प्रेरणापुंज बने रहेंगे।



