HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

पूरा राज्य सूखे की चपेट में है.. सरकार युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें- Irfan Ansari

केंद्र सरकार के सौतेले रवैया के कारण किसानों में भारी आक्रोश

Ranchi: जामताड़ा विधायक डॉक्टर Irfan Ansari ने आज विधानसभा सत्र के दौरान किसानों की समस्याओं को पटल पर रखते हुए कहा की जामताड़ा जिला में बारिश नहीं होने से किसान सुखाड़ की मार झेल रहे हैं तो दूसरी तरफ किसानों द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 में करवाया गया फसल बीमा का राशि अब तक नहीं मिल पाया है जबकि समीप के ही देवघर जिला के किसानों को राशि हाल के दिनों में मिल गई है। यहां के किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है: Irfan Ansari

किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को किसी प्रकार का लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे हमारे किसानों में भी भारी आक्रोश है। किसानों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है और खुद को बेरोजगार समझ रहे हैं।

Irfan Ansari Jharkhand Drought
Representational Image

जामताड़ा आकाल क्षेत्र में तब्दील हो चुका है: Irfan Ansari

आगे विधायक जी ने कहा की केंद्र सरकार के सौतेले रवैया के कारण पूरा राज्य कि किसानों की स्थिति भयावह होती जा रही है जो बहुत ही गंभीर विषय है। केंद्र की तरफ से अभी तक सूखा राहत के नाम पर किसी प्रकार की राशि नहीं मिली है। जामताड़ा आकाल क्षेत्र में तब्दील हो चुका है।

अभिलंब किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें: Irfan Ansari

ऐसी स्थिति में मैं सरकार से मांग करता हूं कि अभिलंब किसानों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक लेते हुए युद्ध स्तर पर कार्रवाई करें। साथ ही साथ जामताड़ा जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए किसानों के फसल बीमा का राशि भी अविलंब मुहैया करा दी जाए।

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button