Bihar News: बिहार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नीतीश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत चयनित महिलाओं को व्यवसाय के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
किस्तों में मिलेगी मदद, 6 महीने बाद होगा रिव्यू
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह राशि एक साथ नहीं, बल्कि चरणों में (Installments) दी जाएगी। जिन महिलाओं को 10 हजार रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है, उनके रोजगार का 6 महीने बाद आकलन किया जाएगा। अगर काम अच्छा चल रहा है और जरूरत है, तो सरकार एकमुश्त राशि भी दे सकती है।
1.56 करोड़ महिलाओं को मिल चुकी है पहली किस्त
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बचे हुए आवेदकों को भी जल्द राशि भेजी जाएगी।
विपक्ष को जवाब: मार्केटिंग और रोजगार की भी गारंटी सरकार ने सिर्फ पैसा ही नहीं, बल्कि बाजार देने की भी योजना बनाई है। महिलाओं के उत्पादों को ‘दीदी की रसोई’, सुधा बिक्री केंद्र और सरकारी विभागों में पोशाक निर्माण जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा। इसे विपक्ष (तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर) के हमलों का करारा जवाब माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: Iran US Conflict: ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान, कहा- ‘हमला हुआ तो ऐसा जवाब देंगे जो कभी नहीं देखा होगा’



