पुलिस की दोहरी नीति बर्दाश्त नहीं-Dr. Irfan Ansari

भाजपा नेता द्वारा पुलिस मीडिया एवं पदाधिकारियों पर जमकर पत्थरबाजी की गई जिससे कई लोग घायल हैं और कई लोग मौत से जूझ रहे हैं

Jamtara: जामताड़ा विधायक Dr. Irfan Ansari ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 2 दिन पहले भाजपा ने सचिवालय का घेराव किया जिसमें पुलिस वालों पर पथराव किया गया जिससे कई पुलिसवाले घायल हो गए और कई पुलिसवालों की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे मौत से जूझ रहे हैं।

पुलिस वालों ने अपने बचाव में गोलियां क्यों नहीं चलाई यह बात समझ से परे है: Dr. Irfan Ansari

मौके पर कई पदाधिकारी एवं मीडिया वादों को भी गंभीर चोटें आई जो इस समय अस्पताल में भर्ती है। घटना के वक़्त पुलिस मार खाती रही और अपने बचाव में सिर्फ पानी का बौछार करती रही। पुलिस वालों ने अपने बचाव में गोलियां क्यों नहीं चलाई यह बात समझ से परे है।

आगे विधायक जी ने कहा की आप लोगों को याद होगा की पिछले वर्ष भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा इस्लाम धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसके विरोध में पूरे देश में जुलूस निकाला गया। इसी कड़ी में रांची मैं भी नूपुर शर्मा के खिलाफ अल्पसंख्यक समाज द्वारा जुलूस निकाला गया।

भाजपा द्वारा पथराव करने पर पुलिस द्वारा सिर्फ पानी की बौछार की जाती है: Dr. Irfan Ansari

उस वक्त पुलिस वाले ने जुलूस द्वारा पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए अपने बचाव में पुलिस फायरिंग की जिससे हमारे दो बेगुनाह अल्पसंख्यक बच्चे मौके पर ही शहीद हो गए। आखिर मैं यही जानना चाहता हूं की एक तरफ पुलिस अपने बचाव में बेगुनाहों पर गोलियां चला देती है तो दूसरी तरफ भाजपा द्वारा पथराव करने पर पुलिस द्वारा सिर्फ पानी की बौछार की जाती है और सिर्फ पुलिस केस कर छोड़ दिया जाता है जो समझ से बिल्कुल परे है।

ऐसी परिस्थिति में मैं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अभिलंब भाजपा नेताओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं जिसमें पुलिस मीडिया एवं पदाधिकारियों पर पथराव कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमे कुछ लोग अभी भी मौत से जूझ रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version