HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Deepak Prakash: 11 अप्रैल को हेमंत सरकार से निजात मिले,चलो रांची,चलो रांची के साथ प्रोजेक्ट भवन सचिवालय पर प्रदर्शन करेगी भाजपा

राज्य के 32हजार गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की अध्यक्षता में आज प्रदेश कार्यालय में कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई।

जिसमे प्रदेश प्रभारी सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपाई,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सांसद सुनील कुमार सिंह,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल हुए।

Deepak Prakash: 11 अप्रैल को रांची में राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक जनांदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत,धारदार, सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी बनाने के साथ आगामी विभिन्न सांगठनिक कार्यक्रमों और 11 अप्रैल को रांची में राज्य सरकार के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक जनांदोलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने वाली झामुमो कांग्रेस राजद ठगबंधन की सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा राज्य की सवातीन करोड़ जनता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है। अब तो मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में जनता सड़कों पर धरना देकर राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त कर रही है। उन्होंने आज युवाओं के द्वारा नियोजन नीति के खिलाफ बुलाए गए ऐतिहासिक संथाल परगना बंद केलिए जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि सफेद झूठ बोलकर,लोगों को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आने वाली सरकार को अब सच से सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का आक्रोश दिनोदिन राज्य सरकार के खिलाफ बढ़ता ही जा रहा है।

Deepak Prakash

सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े: Deepak Prakash

श्री प्रकाश ने कहा कि आगामी 11अप्रैल को प्रदेश भाजपा के बैनर तले राज्य के 32हजार गांवों से रांची की धरती पर जनसैलाब उतरेगा। जनता इस भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार के सचिवालय को घेर कर उनके वादे को याद कराएगी। सरकार या तो अपना वादा निभाए या फिर कुर्सी छोड़े।

जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही: Deepak Prakash

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल लूट,घोटाले,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में लगी है। राज्य में वित्तीय अराजकता की स्थिति भयावह है। यह देश का पहला राज्य है जहां मार्च लूट के तहत एक दिन में 5000करोड़ रूपए की निकासी होती है। सरकार की लोक लुभावन योजनाओं का बुरा हाल है। साथ ही बजट के 11हजार करोड़ रुपया सरेंडर हो गए। राज्य की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जनता भगवान भरोसे जीवन बसर कर रही।

आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस घर घर झंडा लगाकर मनाया जायेगा

उन्होंने कहा कि आंदोलन के अतिरिक्त पार्टी की सांगठनिक गतिविधियां की चर्चा हुई जिसमे बूथ सशक्तिकरण अभियान,राष्ट्रपति के अभिभाषण कार्यक्रम की समीक्षा हुई। आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस घर घर झंडा लगाकर मनाया जायेगा। साथ ही 6अप्रैल को पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर 9.30बजे प्रातः माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुनेंगे।

इसके अलावा 14अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के अलावा महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले की जयंती सहित सामाजिक समरसता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नीति आयोग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि उजागर हुई है

उन्होंने कहा कि आज देश में राज्य की छवि नए उद्योग धंधे लगाने वाली नही बल्कि पुराने उद्योग धंधों को बंद करने वाली बन गई है। नीति आयोग की रिपोर्ट राज्य की नकारात्मक छवि उजागर हुई है। और यही हेमंत सरकार की वास्तविकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button