Deepak Prakash के दिल्ली स्थित आवास पर हुई प्रदेश के पार्टी सांसदों की बैठक

11अप्रैल के प्रदर्शन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

New Delhi: Deepak Prakash: प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई,नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी सांसद हुए शामिल

सभी सांसदों को मिली जिम्मेवारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Deepak Prakash के दिल्ली स्थित आवास पर आज झारखंड के सभी भाजपा सांसदों की बैठक संपन्न हुई । बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा में मुख्य सचेतक सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव,केंद्रीय मंत्री अर्जुन

मुंडा,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, डॉ निशिकांत दुबे, पी एन सिंह, सुदर्शन भगत ,जयंत सिन्हा,सुनील सिंह,सुनील सोरेन, बीडी राम,संजय सेठ,विद्युत वरण महतो,शामिल हुए।

बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे। बैठक में राज्य संपोषित भ्रष्टाचार,हेमंत सरकार कीवादा खिलाफी ,तुष्टिकरण की पराकाष्ठा ,ध्वस्त विधि व्यवस्था, युवा, महिला, किसान, पिछड़ा विरोधी निर्णय, पर विस्तार से चर्चा हुई और जनभावनाओं के अनुरूप राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक आगामी 11अप्रैल को रांची में आयोजित प्रोजेक्ट भवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने केलिए सभी सांसदों को जिम्मेवारी सौंपी गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version