आसमान से बरसी मौत! Iran का UAE पर भीषण हमला: 708 मिसाइल और ड्रोन से दहला अरब देश, क्या शुरू हो गया महायुद्ध?

अबू धाबी | Iran News: मध्य-पूर्व (Middle East) की आग अब खाड़ी के सबसे शांत और सुरक्षित माने जाने वाले देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक पहुँच गई है।

अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से तिलमिलाए ईरान ने UAE पर अब तक का सबसे बड़ा और भयानक हमला बोल दिया है। 28 फरवरी से शुरू हुई इस ‘मिसाइल और ड्रोन की बारिश’ ने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है।

708 हथियारों से ‘घायल’ Iran का खूनी प्रहार

UAE रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटों में ईरान ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हमले का ब्योरा कुछ इस प्रकार है:

विदेशी नागरिकों की मौत, भारतीय समेत कई घायल

भले ही UAE की अभेद्य वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ने 90% से अधिक हमलों को नाकाम कर दिया, लेकिन मलबे और कुछ ड्रोनों के गिरने से जान-माल का नुकसान हुआ है।

आज सुबह का ‘ब्लैक संडे’: 311 ड्रोन और 20 मिसाइलें

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह भी ईरान ने बड़े पैमाने पर हमला किया। यूएई वायु सेना ने आज अकेले 311 ड्रोन और 20 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर अपना लोहा मनवाया। ईरान ने विशेष रूप से 21 नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे विफल कर दिया गया।

UAE की चेतावनी: “हम पूरी तरह तैयार हैं”

UAE सरकार ने एक कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि उनकी वायु सेना और रक्षा बल किसी भी खतरे का मुँहतोड़ जवाब देने के लिए उच्च सतर्कता (High Alert) पर हैं। मंत्रालय ने कहा, “नागरिकों और आगंतुकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।” साथ ही, जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूत्रों पर भरोसा करें।

क्या खाड़ी युद्ध 3.0 की शुरुआत है?

ईरान द्वारा UAE को निशाना बनाना इस बात का संकेत है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान अब ‘आर-पार’ की लड़ाई के मूड में है। वह उन सभी देशों को निशाना बना रहा है जिन्हें वह अमेरिका या इजरायल का सहयोगी मानता है। इस हमले के बाद वैश्विक तेल बाज़ारों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर गहरा संकट मंडराने लगा है।

यह भी पढ़े: पटना मरीन ड्राइव पर मुठभेड़, शार्प शूटर अमित कुमार के पैर में लगी गोली

Exit mobile version