
रांची: Jharkhand BJP में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी जोरों पर है। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से रांची में अकेले में लंबी बातचीत की। इस मुलाकात को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है।
देश के यशस्वी गृह मंत्री श्री @AmitShah जी से आज उनके रांची प्रवास के दौरान स्नेहिल मुलाकात हुई।
इस दौरान उनसे झारखंड के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। pic.twitter.com/Q85tiCldOE
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 10, 2025
Jharkhand BJP नेतृत्व की कवायद में जुटी, 5 नाम सबसे आगे
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पार्टी झारखंड में नए अध्यक्ष की तलाश कर रही है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के हालिया दौरे और शाह की चर्चा के बाद अब लगभग साफ है कि झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव तय है।
Jharkhand BJP: किन नेताओं से की शाह ने बातचीत?
- रघुवर दास (पूर्व मुख्यमंत्री)
- बाबूलाल मरांडी (वर्तमान नेता प्रतिपक्ष)
- कर्मवीर सिंह (संगठन महामंत्री)
- चंपई सोरेन (पूर्व मुख्यमंत्री)
अध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारों के नाम
राजनीतिक गलियारों में पांच नेताओं के नाम पर चर्चाएं तेज हैं। इनमें शामिल हैं:
- मनीष जायसवाल – लोकसभा सांसद
- आदित्य साहू – राज्यसभा सांसद
- रघुवर दास – पूर्व मुख्यमंत्री
- सीपी सिंह – वरिष्ठ विधायक
- प्रदीप वर्मा – संगठन से जुड़े वरिष्ठ नेता
सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व जल्द ही इनमें से किसी एक पर अंतिम मुहर लगा सकता है।
Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में बदलाव
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी कर रही है, उससे पहले झारखंड, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में संगठनात्मक बदलाव तेज़ किए जा रहे हैं। हिमाचल और एमपी में पहले ही नए अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं।
Jharkhand BJP: राजनीतिक मायने
अमित शाह का यह दौरा और रघुवर दास से अलग से मुलाकात यह संकेत देती है कि पार्टी 2025 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले फिर से पुराने चेहरों पर भरोसा जता सकती है या किसी नए नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है।
यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति



