— Office of Babulal Marandi (@babulalmarandi) April 18, 2024
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू,सांसद प्रदीप वर्मा,जदयू प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद खीरू महतो,आजसू के देवशरण भगत एवम लोजपा के वीरेंद्र प्रधान एवम राजकुमार राज उपस्थित थे।
मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड में लोकसभा चुनाव एन डी ए के सभी घटक दल पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।
प्रदेश ,लोकसभा और विधानसभा स्तर पर बनेगी समन्वय समिति: Babulal Marandi
लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर भी समिति बनेगी: Babulal Marandi
बताया कि प्रदेश स्तर पर सभी दलों से दो दो प्रतिनिधियों को मिलाकर राज्य स्तर पर समन्वय समिति बनेगी। और इसी तर्ज पर लोकसभा एवम विधानसभा स्तर पर भी समिति बनेगी।
आगामी 4जून को 400पार का संकल्प पूरा होगा: Babulal Marandi
उन्होंने कहा कि पूरे देश में जनता फिर एकबार मोदी सरकार बनाने को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सभी 14लोकसभा सीट एन डी ए जीतेगा। आगामी 4जून को 400पार का संकल्प पूरा होगा।