Congress: रांची स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसुनवाई किया

रांची। झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की मौजूदगी में 21 अगस्त 2023 को कांग्रेस के सभी मंत्रियों के साथ बैठक आहूत की गई थी, जिसमें जन-सुनवाई कार्यक्रम का निर्णय लिया गया, महीने के प्रत्येक सप्ताह सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय, रांची में एक मंत्री के द्वारा जन-सुनवाई सुनी जाएगी।

Congress News: सभी आवेदन के आलोक में अपने निजी सचिव को पत्राचार करने का आदेश दिया

उसी कड़ी में आज कांग्रेस भवन, रांची स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनसुनवाई किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर आये और मंत्री को आवेदन दे कर अपनी बातों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने बड़े ध्यान पूर्वक सभी लोगों की बातों को सूना एवं त्वरित कारवाई करने के लिए अपने विभाग के संबंधित पदाधिकारियों से बात किया एवं सभी आवेदन के आलोक में अपने निजी सचिव को पत्राचार करने का आदेश दिया।

Congress News: जनता ने हम पर विश्वास जताया है तभी जाकर हम लोग सत्ता में है

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए समर्पित है, पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि जनता की समस्याओं का समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाए। जनता ने हम पर विश्वास जताया है तभी जाकर हम लोग सत्ता में है। कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वादा किया था उस वादा को पूरा करने में सफल हो रहे हैं। हमारी सरकार जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर काम कर रही है, जिस से हरेक जरूरतमंद व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।

Congress News: हम चाहते हैं कि व्यक्ति अपनी समस्याओं से हमलोगों को अवगत कराये

स्वास्थ्य विभाग कोरोना जैसी महामारी में बड़े ही मुस्तैदी से काम किया हैै। जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता अपनी समस्या को लेकर आये उसका कांग्रेस के मंत्रियों के द्वारा निदान किया जाएगा। हम चाहते हैं कि व्यक्ति अपनी समस्याओं से हमलोगों को अवगत कराये ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित तौर पर कारवाई कर समाधान करायें। जब से हमारी सरकार बनी है अपने विभाग को चुस्त-दुरूस्त करने में कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ा है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Exit mobile version