HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

कांग्रेस पार्टी आदिवासी,दलित,पिछड़ों का करती है अपमान: Aditya Sahu

जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी गंभीर नहीं

Ranchi: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद Aditya Sahu ने आज कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासी,दलित,पिछड़ों का अपमान किया।

राहुल गांधी की अपरिपक्वता भी उजागर हुई है: Aditya Sahu

वे भारत के उपराष्ट्रपति के संबध में की गई मिमिक्री और उसका राहुल गांधी द्वारा की गई रिकॉर्डिंग को पिछड़ा समाज का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस का चाल,चरित्र और चेहरा उजागर हुआ है। राहुल गांधी की अपरिपक्वता भी उजागर हुई है।

कांग्रेस की सोच राजतंत्र की है उसे एक परिवार की प्रशंसा से ज्यादा कोई पसंद नहीं: Aditya Sahu

उन्होंने कहा कि इसके पूर्व देश के महामहिम राष्ट्रपति के संबंध में भी कांग्रेस की टिप्पणी देश की जनता को मालूम है। उन्होंने कहा कि कभी इन्ही की पार्टी के दलित नेता भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपमानुनित होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित इंडी एलायंस को न आदिवासी राष्ट्रपति बर्दाश्त है , न पिछड़ा उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री। कहा कि कांग्रेस की सोच राजतंत्र की है उसे एक परिवार की प्रशंसा से ज्यादा कोई पसंद नहीं।

उन्होंने कहा कि देश के सांसदों को जनता जनहित में कानून बनाने,कल्याणकारी कार्यों केलिए भेजती है लेकिन आज इंडी एलायंस के सांसद केवल हंगामा कर सदन का समय बरबाद कर रहे। कहा कि सदन में छोटे मोटे अपराध में जेल जाने वाले कैदियों का कैसे सामुदायिक कार्यों से जोड़ा जाए।

भारत 145 करोड़ लोगों का लोकतांत्रिक देश है: Aditya Sahu

कैसे किसी को कुचलकर भागने वाले गाड़ी चालक को पुलिस की गिरफ्त में आने पर 10साल की सजा दी जाए जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सदन में चर्चा हो रही हो,कानून बनाने की बात हो रही हो और इंडी एलायंस के सांसद इसे हंगामा से दबाना चाहते हों तो फिर स्पीकर द्वारा कारवाई जरूरी हो जाता है। भारत 145 करोड़ लोगों का लोकतांत्रिक देश है। सदन में प्रदर्शन के नाम पर इंडी एलायंस संविधान की धज्जियां उड़ा रहा है।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BHAJAN LAL SHARMA होंगे राजस्थान के अगले CM, वसुंधरा राजे ने रखा नाम का प्रस्ताव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button