HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

रांची जिला Congress कमेटी ने “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया

Ranchi: रांची जिला Congress कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो जी ने 15 जनवरी 2024 को कांग्रेस भवन के परागण में बैठक करने का आदेश जारी किया है।

इस बैठक में रांची जिला ग्रामीण के सभी पदाधिकारी, प्रखंड, पंचायत के अध्यक्षों के अलावा सभी नवनियुक्त एवं वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होने का आदेश है।

Congress: “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के लिए खाखा तैयारी की जाएगी

इस अहम बैठक में मुख्य रूप से “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के लिए खाखा तैयारी की जाएगी, जो जिला वार प्रथम बैठक होगी। यह यात्रा न केवल कांग्रेस जनों की होगी, बल्कि इसमें भयंकर बेरोजगारी का सामना कर रहे जवानों, किसानों, दबे-कुचले लोगों, व्यापारियों के साथ होने वाले अन्यायों की भी आवाज होगी।

Jharkhand Congress

नव नियुक्त कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जनाब गुलाब अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर के निर्देशों के अनुसार रांची जिला के अंतर्गत “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” में उन गरीब, गांव के नौजवानों, किसानों, दबे-कुचले लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है। इस यात्रा के माध्यम से उनकी आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

Congress News: इसमें वे महिलाएं भी शामिल होंगी जो भयंकर बेरोजगारी का सामना कर रही हैं

रांची जिला के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस यात्रा से न केवल कांग्रेस जनों की आवाज होगी, बल्कि इसमें वे महिलाएं भी शामिल होंगी जो भयंकर बेरोजगारी का सामना कर रही हैं, जो सड़कों पर ठोकरे खा रही हैं, और जो झारखंड छोड़कर अन्य राज्यों में पलायन करके भाजपा शासित राज्यों में शोषित हो रही हैं। इस यात्रा के माध्यम से उनकी आवाज भी सुनी जाएगी।

Jharkhand Congressइस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व केंद्र मंत्री श्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की, खिजरी विधायक श्री राजेश कश्यप, और मांडर विधायक नेहा तिर्की ने भी अपने-अपने विचार साझा किए और यात्रा के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की रूपरेखा बनाने का समर्थन किया।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM हेमन्त सोरेन ने शिबू सोरेन को जन्मदिन पर शुभकामनाएं और बधाई दी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button