Congress ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बिरसा मुंडा के प्रतिमा के उदघाटन समारोह में राष्ट्रपती को आमंत्रित नहीं किये जाने के विरोध में धरना दिया

Ranchi: आज झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के तत्वावधान में स्थानीय बिरसा चौक पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष आज नव निर्मित संसद भवन के उदघाटन समारोह में राष्ट्रपती महोदया को आमंत्रित नहीं किये जाने के विरोध में धरना दिया गया धरने का नेतृत्व स्वयं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया इस धरना कार्यक्रम में झारखंड कॉंग्रेस नेता विधायकदल सह ग्रामीण एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर पूर्व विधायक ममता देवी उपस्थित हुईं l

आज के धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की संसद लोकतंत्र का मंदिर है और महामहिम राष्ट्रपती संसद का प्रथम अंग हैं उन्होंने कहा कि नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में, तत्कालीन माननीय राष्ट्रपति श्री। रामनाथ कोविंद को समारोह से दूर रखा गया।

Congress News: इसके उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर दिया गया है

यह आरएसएस की दलित आदिवासी विरोधी मानसिकता है जिसके कारण उन्हें उस सम्मान से वंचित रखा जाता है जो उनके उच्च संवैधानिक पद के हकदार हैं। उनका जानबूझकर दरकिनार किया जाना यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपनी चुनावी राजनीति के प्रतीक के रूप में इस्तेमाल करेंगे, लेकिन उन्हें ऐसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसरों का हिस्सा नहीं बनने देंगे।

Congress News: राष्ट्रपती महोदया आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की विडंबना देखिये एक आत्ममुग्ध तानाशाह प्रधानमंत्री जिन्हें संसदीय प्रक्रियाओं लोकतांत्रिक मूल्यों स्थापित परंपराओं से नफरत है वो अपने सनक और सत्ता के अहंकार से देश को संचालित करने की इच्छा के तहत सब कुछ बरबाद करने पर तुले हुए हैं और इस बात नहीं समझ पा रहे है, उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह उद्घाटन की बात छोड़ दीजिए बतौर अतिथि भी राष्ट्रपती महोदया आमंत्रित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है इसकी जितनी निंदा की जाये कम है l

धरना को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि देश संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित रखने का काम हो रहा है राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, संवैधानिक मूल्यों से बनती है। उन्होंने कहा यह देश संविधान से ही चलना चाहिए एकतंत्र से नहीं नेता विधायक दल ने कहा कि देश के 140 करोड़ भारतीय यह जनाना चाहते हैं कि महामहिम राष्ट्रपती से उनका हक छीनकर आप क्या जताना चाहते हैं l

Congress News: संविधान के अनुच्छेद 79 के प्रावधानों को अनदेखा किया है

धरना को संबोधित करते हुए आदिवासी कॉंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मारडी ने कहा की आज पूरा देश का आदिवासी एवं दलित समाज मर्माहत है भाजपा एवं प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है संविधान के अनुच्छेद 79 के प्रावधानों को अनदेखा किया है इस बात को लेकर हम आदिवासी कॉंग्रेस के लोग झारखंड के एक आदिवासी गांव एक एक पंचायतों में जाएंगे लोगों बताने का काम करेंगे की भाजपा आदिवासी समाज को सिर्फ चुनावी फायदे के समय याद रखती है वहीं समय आने पर अधिकारों से वंचित करती है l

आज के धरना कार्यक्रम को कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर पूर्व विधायिका ममता देवी मोर्चा संगठन विभाग प्रभारी रविंद्र सिंह प्रदेश प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य शमशेर आलम महासचिव विनय सिन्हा दीपू,अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसिफ , प्रदेश सचिव कमल ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, सोशल मीडिया संयोजक गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ कॉंग्रेस नेत्री रमा खलखो, ओ बी सी विभाग के अध्यक्ष अभिलाष साहू, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान जिला अध्यक्ष चैतू उरांव, रवि मिश्रा ने भी संबोधित किया , इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता सूर्यकांत शुक्ला, देवजीत देवघरिया, मो ओवैस आजाद, शाहीद अहमद,विनोद सिंह, सुंदरी तिर्की,परवेज आलम, माधो कच्छप, कमल ठाकुर, रंजन यादव, राजू राम, सुषमा हेम्ब्रम, नारायण मुण्डा रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस जन उपस्थित थे l

कार्यक्रम का संचालन रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने किया l धरना कार्यक्रम के पूर्व भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर नेता विधायक दल आलमगीर आलम सहित सभी कॉंग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया l

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM हेमन्त सोरेन नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद् की 8वीं बैठक में शामिल हुए

Exit mobile version