HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Congress के अधीर रंजन चौधरी का भव्य स्वागत डॉ राकेश किरण महतो के नेतृत्व में रांची एयरपोर्ट में किया गया

Ranchi: आज दिनांक 7/4/2023 को लोकसभा में Congress संसदीय दल के नेता ,पं० बंगाल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सांसद श्री अधीर रंजन चौधरी का भब्य स्वागत रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के नेतृत्व में रांची एयरपोर्ट में किया गया |

Congress News: पं० बंगाल में एक विशाल जनसभा एवं रैली का आयोजन किया गया है

कल झालदा पं० बंगाल में एक विशाल जनसभा एवं रैली का आयोजन किया गया है | इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्री अधीर रंजन चौधरी झालदा जाने के क्रम में थोड़ी देर के लिए रांची एयरपोर्ट में रूके थे |

श्री अधीर रंजन चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, खिजरी के विधायक श्री राजेश कच्छप, कांग्रेस प्रवक्ता डॉ इलियास मजीद, जिला ग्रामीण कांग्रेस महासचिव श्री संजय कुमार, श्री महताब आलम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया |

अधीर रंजन चौधरी ने लोकतंत्र बचाने के Congress पार्टी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

श्री अधीर रंजन चौधरी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कार्यकर्ताओं को देश में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए लोकतंत्र बचाने के कांग्रेस पार्टी के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया |

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button