HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Congress की भारत जोड़ो यात्रा का श्रीनगर के शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली आयोजित कर समापन हुआ

Ranchi: गत 07 सितंबर 2022 से कन्याकुमारी से शुरू हुई Congress की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 02 केन्द्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4080 किमी की दूरी तय कर जम्मू कश्मीर पहुंची, जहां आज इस यात्रा का औपचारिक रूप से श्रीनगर के शेरे-ए-कश्मीर स्टेडियम में रैली आयोजित कर समापन हुआ।

इस ऐतिहासिक यात्रा के समापन का गवाह झारखंड भी बना। इस समापन समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोधकांत सहाय , महागठबंधन की ओर से मंत्री मिथलेश ठाकुर ने शिरकत किया।

Congress News: इस यात्रा ने देश को एक अलग विजन दिया है- Rajesh Thakur

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा का लक्ष्य लोगों को जोड़ना था, नफरत खत्म करना था और यह सुखद संदेश है कि इस यात्रा में कांग्रेसजनों से ज्यादा आमजनता, शिक्षाविद्, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, आरबीआई के पूर्व गर्वनर, फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री कई गणमान्य हस्तियों इस यात्रा में शामिल होकर अपना विजन स्पष्ट किया। हम देश से नफरत को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने देश को एक अलग विजन दिया है।

Congress
Rahul Gandhi at Srinagar

जहां केन्द्र में बैठी भाजपानीत सरकार देश को नफरत और अहंकार से भरा विजन दिया वहीं इस यात्रा के जरीय कांग्रेस ने देश को मोहब्बत और भाईचारे का विजन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा परिवार है जो पिछले 137सालों से भारत के प्रगति के लिए समर्पित है। चाहे आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिराना या फीर आजाद देश को समाजिक, आर्थिक और बैज्ञानिक उॅंचाईयों तक ले जाना। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है।

Congress News: कांग्रेस हमेशा इन बुराईयों के खिलाफ लड़ता रहेगा- Alamgir Alam

कांग्रेस विधायक दल के नेता आमलगीर आलम ने कहा कि आज हमारे विविधता खतरे में है, विभाजनकारी ताकतें हमारी विविधता को देश के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस हमेशा इन बुराईयों के खिलाफ लड़ता रहेगा।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक भाषा से दूसरे राज्य से, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है। लोगों के दिलों में असुरक्षा और डर पैदाकर समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है। लेकिन इस यात्रा ने नफरतों की दिवार को गिरा दिया।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button