HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Congress की जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के तहत 19 जिलों में कार्यक्रम संपन्न

Ranchi:  झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के तत्वावधान में 1950 किमी राज्यव्यापी कार्यक्रम जय भारत सत्याग्रह यात्रा कार्यक्रम के तहत 19 जिलों में कार्यक्रम संपन्न हो गया आज गिरिडीह और कोडरमा में जय भारत सत्याग्रह सभा का आयोजन किया गया।

झारखंड प्रदेश Congress कमेटी के प्रभारी अविनाश पांडेय ने जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि मंहगाई व बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए नफरत की राननीति फैलाई जा रही है। उन्होने कहा कि सत्ताधारी केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध करने की हिम्मत किसी ने नहीं दिखाई। हमारे नेता राहुल गांधी ने 8 साल में सड़क से लेकर संसद तक केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया।

Congress News: आज देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है

समय-समय पर प्रधानमंत्री मोदी से केंद्र सरकार से समय-समय पर निर्भीक होकर प्रश्न पूछा, जरुरत पड़ी तो अकेले सड़क पर निकल पड़े। चाहे किसानों के लिए लाया गया काला कानून हो, तुगलकी फरमान नोटबंदी हो या जीएसटी जैसे मुद्दे हो। उन्होंने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। मंहगाई का प्रभाव दिल्ली जैसे शहरों तक ही सीमित नहीं है। गांव के गरीब, किसान, मजदूर, समान्य नागरिक सभी पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।

Congress News: राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है

कहा कि गैस, चावल, तेल, डीजल, पेट्रोल, रेल भाड़ा आदि के आज की कीमत व आठ साल पहले की कीमत से तुलना करने पर पता चलेगा मंहगाई का ग्राफ किस कदर बढ़ा है। उन्होने कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव को लेकर कमर कसने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना है और 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

Congress News: जिनके परिवार के लोगों ने देश को बचाने के लिए प्राणों की आहूति दी आज उनका घर छीना गया

प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जय भारत सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया है, उसे कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए मजहब के नाम पर लड़ाया जा रहा है। कहा कि जिनके परिवार के लोगों ने देश को बचाने के लिए प्राणों की आहूति दी आज उनका घर छीना गया।

उन्होनें कहा कि पहले देश को ईस्ट इंडिया कंपनी चला रही थी, आज अडानी की कंपनी चलाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाया है, आज हमें उसे बचाना है। कहा कि जब तक सत्य की जीत नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा।

Congress पार्टी आवाज उठा रही है तो हमारे नेता राहुल गांधी को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करना चाहती है। सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, एलआईसी, एसबीआइ समेत अन्य उमक्रमों का निजीकरण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी आवाज उठा रही है तो हमारे नेता राहुल गांधी को विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी के बिगाड़ने से बिगड़नेवाली नहीं है। मान सम्मान के लिए लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसियों ने सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button