Congress अध्यक्ष पद के लिए रॉंची में चुनाव पीआरओ, एपीआरओ की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ

Ranchi: Indian National Congress के अध्यक्ष के लिए आज कांग्रेस भवन, रॉंची में चुनाव पीआरओ प्रकाश जोशी, एपीआरओ भवेश चौधरी एवं जितेन्द्र कसाना की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

Congress भवन में10.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर संध्या 04.00 बजे समाप्त हुई

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज पूर्वाह्न 10.00 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होकर संध्या 04.00 बजे समाप्त हुई। राज्य के 319 प्रदेश प्रतिनिधियों में से 300 प्रदेश प्रतिनिधियों ने आज रॉंची में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कुछ प्रतिनिधि जो राज्य से बाहर थे, वे उसी राज्य में अपना मत दिया।

पूरे देश भर में Congress के 9300 प्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने में किया

श्री सिन्हा ने बताया कि आज कांग्रेस भवन में दो मतदान केन्द्र बनाया गया था, जिसमें प्रदेश प्रतिनिधिगण बारी-बारी से अपने मत दिए। आज पूरे देश भर में 9300 प्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनने में किया।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने राज्य के सभी मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया कि वे अपने मत का प्रयोग उत्साह के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर किए।

किसने किसने किया मतदान?

श्री सिन्हा ने बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे का चुनाव अभिकर्ता के रूप में सर्वश्री केशव महतो कमलेश, अशोक चौधरी, संजय लाल पासवान, रमा खलखो एवं शशि थरूर का चुनाव अभिकर्ता के रूप में आदित्यविक्रम जायसवाल, भुवनेश ठाकुर, डी. के. सिंह, अमरजीत कुमार नियुक्त किए गए थे।

आज मतदान करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सर्वश्री राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, मंत्री बन्ना गुप्ता, डॉ0 रामेश्वर उरॉंव, बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद ददई दूबे, फुरकान अंसारी, सुखदेव भगत, डॉ0 प्रदीप बलमुचू, विधायक ममता देवी,

अम्बा प्रसाद, भूषण बाड़ा, उमाशंकर अकेला, रामचन्द्र सिंह, सोनाराम सिंकू, मानस सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी, डॉ0 राकेश किरण महतो, एमडी तोसिफ आभा सिन्हा, ईश्वर आनंद, मंजू कुमारी आदि कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Drinking Water Survey: पेयजल की गुणवता को लेकर सरकार बेहद संवेदनशील,

Exit mobile version