CM हेमन्त सोरेन ने आज धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने आज धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन संग आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड और पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेका.

और राज्य तथा राज्य वासियों की उन्नति, खुशहाली , सुख -समृद्धि और शांति की कामना की। आरआर स्पोर्टिंग क्लब के पूजा पंडाल में मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी ने भी मां के दर्शन किए।। वहीं, पंच मंदिर दुर्गा पूजा पंडाल के परिसर में कलाकारों ने झारखंड की पारंपरिक नृत्य छऊ की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया ।

CM: आरआर स्पोर्टिंग क्लब

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सपरिवार आरआर स्पोर्टिंग क्लब, रातू रोड के दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, खुशहाली, सुख -समृद्धि और शांति की कामना की।

CM: पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति, हरमू के पूजा पंडाल का किया अनावरण। मुख्यमंत्री ने सपरिवार मां दुर्गा का दर्शन कर राज्य एवं राज्य वासियों के विकास, सुख शांति और खुशहाली की कामना की।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने CM Hemant Soren से मुलाकात की

 

Exit mobile version