CM सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा- आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भी मैं सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जोहार करता हूँ।

आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं: CM Hemant Soren

वर्षों से सीमित संसाधनों के बावजूद खेल के क्षेत्र में झारखण्ड के हमारे मेहनती युवाओं ने पहचान बनायी है। जब से आपकी सरकार बनी है, खेल संरचनाओं को सुदृढ़ कर युवाओं को बेहतर अवसर प्रदान कर रही है।

आज खेल के विभिन्न क्षेत्रों में बेटे-बेटियां आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि देश में पहली बार आयोजित होने वाली एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आयोजन भी जल्द ही रांची में होगा। इस अवसर पर सभी को पुनः हार्दिक बधाई और जोहार।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Exit mobile version