BiharHeadlinesPoliticsStatesTrending

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर CM Nitish Kumar ने दी बधाई, कहा- शांति और सद्भाव में ही है समृद्धि

पटना:बिहार के CM Nitish Kumar ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन किया।

कुर्बानियों को याद करने का दिन: CM Nitish Kumar 

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दिवस उन महान वीरों को स्मरण करने का है, जिन्होंने भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिन हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और संविधान में निहित विचारों एवं मूल्यों को संजोने का अवसर है।

अनेकता में एकता ही हमारी पहचान: CM Nitish Kumar 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा गणतंत्र लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। यह हमारी ‘अनेकता में एकता’ की अभिव्यक्ति है। उन्होंने राज्य के लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि समाज में शांति और सद्भाव रहने पर ही राज्य और देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ सकता है।

Tags:

Nitish Kumar, Bihar Chief Minister, Republic Day 2026, Bihar News, Republic Day Wishes, Indian Constitution, Freedom Fighters, Patna News

यह भी पढ़े: ‘मन की बात’ भारत की प्रगति और विरासत का दस्तावेज: Aditya Sahu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button