HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

देवघर परिसदन में CM ने की आम जनता से मुलाकात

देवघर। CM श्री हेमन्त सोरेन ने देवघर परिसदन में आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने सरकार की योजनाओं के लाभ आम जनता को मिल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

CM ने दुमका के हंसडीहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से गोड्डा से देवघर आने के क्रम में भी जनता से मुलाकात किया एवं उनकी समस्याओं को सुना। सड़क मार्ग से आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने दुमका के हंसडीहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, सरैयाहाट स्थित जाहेर थान में पूजा अर्चना की। देवघर के जमुनिया स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत जनता से वार्ता की । वहीं देवघर के मोहनपुर एवं चोपा मोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।

उपस्थिति

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री बदल, राजमहल सांसद श्री विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक श्री प्रदीप यादव, महगामा विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, देवघर उपायुक्त,श्री मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधिक्षक, श्री सुभाष चंद्र जाट एवं जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढे: चचेरे भाई की हत्या कर शरीर के अंगों को जंगल मे फ़ेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button