HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

CM हेमंत सोरेन लुटेरों,दलालों को बचा रहे,जनता को झारखंड बचाना है….Babulal Marandi

प्रदेश की जनता डुमरी की ओर देख रही

Dumri: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने डुमरी उपचुनाव में आज ससारखो मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Babulal Marandi: आखिर जनता झामुमो को वोट क्यों दे?

श्री मरांडी ने आज फिर एकबार हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आखिर जनता झामुमो को वोट क्यों दे? इस ठगबंधन की सरकार ने पिछले साढ़े तीन वर्षों में झारखंड की जनता केलिए क्या किया है। पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य में केवल लूट मची है। मुख्यमंत्री लुटेरों के संरक्षक बन बैठे हैं। इस राज्य को हेमंत सरकार में दलाल ,बिचौलिए चला रहे।

उन्होंने कहा कि खान,खनिज,लोहा,कोयला,बालू ,पत्थर के साथ गरीबों,आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही। और हेमंत सोरेन इन लुटेरों को पकड़ कर जेल नही भेज रहे बल्कि उनके लिए महंगे वकील रख कर बचाने केलिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर रहे। और जो जेल चले गए उन्हे भी बाहर निकालने केलिए पैरवी कर रहे। इससे साबित ही चुका है कि मुख्यमंत्री लूट में शामिल हैं और लुटेरों के संरक्षक हैं।

Babulal Marandi

कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा यह इन सब की पुरानी आदत है। अलग राज्य आंदोलन को भी नरसिम्हा राव की गोद में बैठकर पैसे लेकर बेच दिया। ये पैसे लेने के कारण तिहाड़ जेल भी गए। भाजपा और एन डी ए की सरकार बनती है तो विकास होता है जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार बनती है तो भ्रष्टाचार और लूट मचती है।

आज राज्य की कानून व्यवस्था चौपट है।बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। उन्हे पेट्रोल से जलाया जा रहा,टुकड़ों में काट दिया जा रहा,पेड़ से लटका दिया जा रहा। और आज तक एक भी अपराधी को सजा नही हुई। पुलिस वसूली में लगी रहती है। हेमंत है तो अपराधियों लुटेरों को हिम्मत है।

कहा कि अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने अलग राज्य बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों में सड़कें पहुंचाई।आदिवासी मंत्रालय बनाए,संथाली भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किया। और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांव,गरीब किसान,मजदूर ,महिला सभी केलिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई।

आज आदिवासियों को सम्मान मोदी सरकार ने दिया: Babulal Marandi

जनधन खाता,किसान सम्मान निधि,उज्जवला गैस योजना,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,नल जल योजना ,प्रति माह 5किलो मुफ्त अनाज ,आयुष्मान योजना से इलाज जैसे अनेक कल्याणकारी कार्य को धरातल पर उतारा। आज आदिवासियों को सम्मान मोदी सरकार ने दिया। पहली बार आजाद भारत में 8आदिवासी मंत्री बने। बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस घोषित हुआ। और आदिवासी महिला,संथाल समाज की बेटी को देश का राष्ट्रपति बनाया।

कहा पिछले 9वर्षों में मोदी सरकार ने राज्य में 5मेडिकल कॉलेज दिए,देवघर में एम्स अस्पताल और हवाई अड्डा बना , कोरोना में टीका का दो मुफ्त डोज ,बूस्टर डोज दिया।जनधन खाता में गरीबों को पैसे दिए,और कोई भूखा नहीं सोए इसलिए प्रति व्यक्ति 5किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। आज गैस सिलेंडर के दामों में 200रूपए की कमी करके मोदी सरकार ने देश की बहनों को रक्षा बंधन का बड़ा उपहार दिया है।

Babulal Marandi

लोग झामुमो छोड़कर एन डी ए गठबंधन में शामिल हो रहे: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर हेमंत सरकार ने गरीबों के अनाज भी लूटवा दिए। प्रति वर्ष 5लाख युवाओं की नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता सब झूठा साबित हुआ। प्रदेश की जनता झामुमो कांग्रेस और राजद के इस ठगबंधन को समझ चुकी है। इसलिए यह ठगबंधन अब बौखलाहट में उत्पात मचा रहा। लोग झामुमो छोड़कर एन डी ए गठबंधन में शामिल हो रहे । इसलिए बौखलाहट में डुमरी के मत दाताओं को डराया धमकाया जा रहा।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम है शांतिपूर्ण मतदान कराना। और पदाधिकारी पक्षपात करते पाए जाएंगे उन्हे बक्शा नही जाएगा। जनता उपस्थिति बता रही कि जनता ने एन डी ए प्रत्याशी यशोदा देवी को केला छाप पर बटन दबाकर आगामी 5सितंबर को वोट देकर अपार मतों से जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने गिरिडीह जिला की जनता से आह्वान किया कि डुमरी से एन डी ए को रिकॉर्ड मतों से जीतकर भ्रष्ट,निकम्मी,विकास विरोधी हेमंत सरकार को सबक सिखाएं।

पूरे प्रदेश की जनता डुमरी की ओर देख रही है: Babulal Marandi

आज के कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,लक्ष्मण सिंह,जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव,पूर्व विधायक नागेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम जनता शामिल हुए।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button