TrendingHeadlinesInternationalJharkhandNationalPoliticsStates

लंदन में गणतंत्र दिवस मनाएंगे CM Hemant Soren, गांधी और अंबेडकर को देंगे श्रद्धांजलि

लंदन/रांची: भारत के गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के CM Hemant Soren लंदन में रहेंगे। इस दौरान वे वहां आयोजित होने वाले विभिन्न गरिमामयी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

यह आयोजन भारत के संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक विरासत और समृद्ध सभ्यता को विदेशी धरती पर रेखांकित करेगा।

CM Hemant Soren पार्लियामेंट स्क्वायर में बापू और अंबेडकर हाउस में बाबा साहेब को नमन

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर से होगी, जहां मुख्यमंत्री राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान वे बापू के सत्य, अहिंसा और नैतिक नेतृत्व के संदेशों को याद करेंगे।

इसके पश्चात, मुख्यमंत्री डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हाउस एवं संग्रहालय जाएंगे। वहां वे भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के वैश्विक प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह दौरा समता और संवैधानिक लोकतंत्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम होगा।

ब्रिटिश म्यूजियम का करेंगे दौरा

अपने इस कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री विश्व के प्रतिष्ठित ऐतिहासिक संस्थानों में शुमार ‘ब्रिटिश म्यूजियम’ (British Museum) का भी भ्रमण करेंगे। उनका यह दौरा वैश्विक शैक्षणिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ झारखंड के दीर्घकालिक जुड़ाव और संवाद को दर्शाता है।

Tags:

Hemant Soren, Republic Day 2026, London Visit, Mahatma Gandhi Statue London, Ambedkar House London, British Museum, Jharkhand CM, Indian Democracy

यह भी पढ़े: ‘मन की बात’ भारत की प्रगति और विरासत का दस्तावेज: Aditya Sahu

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button