CM Hemant Soren ने दिवंगत श्री मंगल मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Ranchi: CM Hemant Soren ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

CM Hemant Soren आज रिम्स पहुंचकर दिवंगत श्री मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

CM Hemant Soren ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत श्री मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिया।

 

 

 

यह भी पढ़े: Hemant Soren के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, शामिल होंगे कई बड़े नेता

Exit mobile version