बांका (बिहार)/रांची: CM Hemant Soren आज बिहार के बांका जिले के बड़ी ढाका स्थित मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव के पैतृक आवास पहुँचे। वहाँ वे मंत्री की माताजी, स्वर्गीय प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव की माताजी स्व. प्राणवती देवी के “श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज” में शामिल हुए। बांका, बिहार स्थित समारोह स्थल पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/2f0TVgDj85
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 27, 2025
CM Hemant Soren ने भावभीनी श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त की
CM Hemant Soren ने स्वर्गीय प्राणवती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दुखद घड़ी में उन्होंने मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव और उनके परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो।
दोनों राज्यों के दिग्गजों का हुआ जमावड़ा
इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड और बिहार के कई वरिष्ठ राजनेता और जनप्रतिनिधि एक साथ नजर आए:
-
बिहार से: उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं बिहार सरकार के कई मंत्री व विधायक।
-
झारखंड से: विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो और मंत्री श्री इरफान अंसारी।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और शुभचिंतकों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय प्राणवती देवी के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
Tags



